शिव नादर को ब्रिटेन का प्रमुख बिजनेस अवार्ड
ब्रिटेन के व्यापार निवेश और कारोबारी मामलों के मंत्री लार्ड मेर्वन डेविस ने उन्हें गुरुवार शाम को यह पुरस्कार दिया। इस मौके पर भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर रिचर्ड स्टैग भी मौजूद थे।
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के प्रवक्ता ने मुंबई में कहा कि भारत और ब्रिटेन का द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ कर 12 अरब पाउंड से अधिक हो गया है।
ब्रिटेन भारत में सबसे बड़ा यूरोपीय निवेशक और भारत ब्रिटेन में सबसे बड़ा एशियाई निवेशक है। ब्रिटेन में करीब 600 कंपनियों ने निवेश किया है जिसमें से 70 फीसदी कंपनियां सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर सेक्टर की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications