राजस्थान में आबू एवं जैसलमेर नगर विकास न्यास का गठन
नगर विकास न्यास जैसलमेर के अध्यक्ष जिला कलक्टर, जैसलमेर और सचिव नगर विकास न्यास जैसलमेर सदस्य सचिव होंगे। अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा सम्बन्धित विद्युत वितरण निगम और वरिष्ठ नगर नियोजक सदस्य होंगे।
इसी प्रकार जिला कलक्टर सिरोही नगर विकास न्यास, आबू के अध्यक्ष एवं सचिव नगर विकास न्यास सदस्य सचिव होंगे। उपखण्ड अधिकारी, माउण्ट आबू, जिला वन अधिकारी, आबू रोड, सार्वजनिक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सम्बन्धित विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता तथा वरिष्ठ नगर नियोजक, जोधपुर को सदस्य बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications