पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 30 की मौत
पुलिस ने बताया कि घटना मीरा डिगरी इलाके में हुई जब एक तीव्र मोड़ पर चालक का नियंत्रण बस से हट गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अब्दुल हमीद कयानी ने मौतों की संख्या की पुष्टि की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस करीब 1,000 फीट गहरे खड्ड में गिर गई।
जियो टीवी चैनल ने बताया कि घटना के शिकार लोग परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications