जोधपुर के मेहरानगढ़ हादसे की पहली बरसी
गहलोत ने कहा कि इस दुखांतिका की स्मृतियां झकझोर देने वाली हैं, जिसमें 214 निर्दोष युवा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और कई घायल हो गए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को मेला स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता के साथ एहतियाती कदम उठाने और श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के लिए पाबंद किया गया है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो। उन्होंने आमजन और श्रद्घालुओं से भी अपील की है कि वे मेला स्थलों पर संयम और धैर्य का परिचय दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications