भारत दुनिया के बेहतरीन निवेश स्थलों में से एक : शिन्दे
शिन्दे ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत विश्व में सबसे अधिक विकास दर हासिल करने वाले देशों में शामिल होने में सफल रहा है। तमाम मुसीबतों के बावजूद 2008-09 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने अच्छा कार्य प्रदर्शन किया और 6़7 प्रतिशत की सम्मानजनक विकास दर हासिल की।
शिन्दे ने कहा कि इस वर्ष वैश्विक आर्थिक मंदी और खराब मानूसन का अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा। कम वर्षा के कारण गंभीर चिता के बावजूद हम अप्रैल-जून की तिमाही में विकास दर को 6 प्रतिशत से ऊपर रखने में सफल रहे। यह और भी महत्वपूर्ण बात है कि इस अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक 16 महीनों के उच्च स्तर 7़8 प्रतिशत पर पहुंच गया। पिछले महीने भारत में 3 अरब अमेरिकी डालर से अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ।
शिन्दे ने कहा कि ढांचागत क्षेत्र के विकास को भारत वरीयता देता है और विद्युत क्षेत्र इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत सरकार ने इस क्षेत्र में सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications