हाफिज सईद के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का चिदम्बरम ने किया स्वागत
समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' को दिए एक साक्षात्कार में चिदम्बरम ने कहा, "मुझे यह जानकारी मीडिया से मिली है लेकिन जैसा कि मुझे बताया गया है कि हाफिज के खिलाफ कार्रवाई की पाक ने जो पहल की है वह मुंबई हमले का मामला नहीं है। फिर भी इस मौके का फायदा उठाकर मुंबई हमले में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जानी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि उससे मुंबई हमले के बारे में पूछताछ की जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने फैसलाबाद में गुरुवार को जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद पर दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications