भारत में इजरायलियों पर हो सकता है हमला : इजरायल
जेरूसलम, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। इजरायल के आतंकवाद निरोधक ब्यूरो ने चेतावनी दी है कि गत 26 नवंबर को मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी भारत में और हमले करने की फिराक हैं। खास तौर पर उन जगहों पर हमलों की साजिश रची जा रही है जहां पश्चिमी व इजरायली पर्यटक ज्यादा होते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्यूरो की ओर से गुरुवार रात जारी एक बयान में कहा गया कि यह खतरा निश्चित और बहुत बड़ा है।
ब्यूरो ने सिफारिश की है कि फिलहाल भारत में रहने वाले इजरायलियों को उन स्थानों से दूर रहना चाहिए जहां पश्चिमी और इजरायली पर्यटकों ज्यादा जाते हैं। वे खासतौर से उन इलाकों में न जाएं जहां सशस्त्र सुरक्षा न हो।
बयान में फिलहाल भारत में मौजूद इजरायलियोंको सावधान और सजग रहने की भी सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications