नूरदीन को मलेशिया में दफनाना चाहती है उसकी पत्नी

नूरदीन के ससुर 67 वर्षीय रुस्दी हामिद ने बताया, "हम लोग ऐसी खबर सुनने के लिए खुद को तैयार कर चुके थे खासतौर पिछली बार उसके संदिग्ध तौर पर मारे जाने की खबर मिलने के बाद से हम इसके लिए तैयार थे।"

हामिद ने कहा, "हम लोग उसी तरह जिंदगी बिताएंगे जैसे बरसों पहले उसके परिवार को छोड़कर चले जाने के बाद से बिता रहे थे।" पिछले महीने हामिद ने अपनी पुत्री का विवाह नूरदीन से करने पर पछतावा व्यक्त किया था। उन दिनों नूरदीन एक शिक्षक था।

हामिद ने कहा, "उनकी पुत्री अपने शौहर को मलेशिया दफनाना चाहती है।"

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री और नूरदीन के तीन बच्चे हैं। इनमें 10 साल एक पुत्र और नौ तथा आठ साल की दो पुत्रियां हैं।

उन्होंने बताया, "पिछले आठ साल से नूरदीन का परिवार से कोई संपर्क नहीं रहा। अब जबकि उसके मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, तो मेरी बेटी आठ साल गुजरने के बाद भी उसे यहां दफनाना चाहती है।"

द स्टार समाचार पत्र के अनुसार हामिद ने कहा, "मेरी बेटी और नाती-नातिनों को उसके बिना जीना होगा लेकिन खुशकिस्मती से उन्हें इसकी आदत हो चुकी है।"उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि मीडिया और अन्य पक्ष उनके परिवार को उसी के हाल पर छोड़ देगा।

गृहमंत्री हाशिमुद्दीन हुसैन ने कहा कि उन्हें नूरदीन के मारे जाने का दुख है और वह समझते हैं कि उसका पुनर्वास किया जा सकता था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुझे दुख है क्योंकि जिंदगी, जिंदगी होती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+