जल भराव वाले क्षेत्र के सुधार के लिए 482 योजनाओं को मंजूरी
इसके अलावा मार्च, 2008 तक इन राज्यों द्वारा 50249 हेक्टेयर क्षेत्र के सुधार किए जाने की सूचना है। 2008-09 के दौरान 38़52 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली 209 हेक्टेयर जलराव वाले क्षेत्र के सुधार हेतु उड़ीसा की 4 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
सिचाई के विकास से हालांकि कृषि उत्पादन में वृद्घि हुई है किन्तु इससे अनेक सिचाई के क्षेत्रों में जल भराव और मिट्टी की लवणता-क्षारीयता से जुड़ी समस्या के रूप में उल्टा प्रभाव पड़ा है। कुशल जल प्रबंधन और रोकथाम के उपयुक्त साधनों को अपनाकर जलभराव की समस्या को बड़े पैमाने पर कम किया जा सकता है। इन प्रयासों के बावजूद सिचाई के अनेक क्षेत्रों में जल भराव की समस्या सामने आई है और इन क्षेत्रों से अधिकतम कृषि उत्पादन प्राप्त करने के लिए ऐसे क्षेत्रों के सुधार की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications