इन्नूर बंदरगाह ने 41 करोड़ 46 लाख रुपये मुनाफा कमाया
इन्नूर पोर्ट लि. ने मार्च 31, 2009 को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान 41़ 46 करोड़ रुपये (कर पश्चात) लाभ की सूचना दी और 15 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की जो लगभग 6़ 22 करोड़रूपये होगा। लाभांश कर 1़ 06 करोड़ रुपये बनता है।
केंद्र सरकार ने इन्नूर बंदरगाह की शानदार सफलता को देखते हुए उसे मिनी रत्न श्रेणी-1 का दर्जा प्रदान किया। इस बंदरगाह ने विभिन्न टर्मिनलों पर 1200 करोड़ रुपये का निवेश आकृष्ट किया। बंदरगाह पर कार निर्यात टर्मिनल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस बंदरगाह के पास 880 करोड़ रुपये की लागत से लौह अयस्क टर्मिनल का भी विकास किया जा रहा है, जहां 80 लाख टन कोयला और 120 लाख टन लौह अयस्क की ढुलाई वगैरह का काम किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications