मध्य प्रदेश में 3 बालिकाएं डूबीं
बैतूल, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तीन बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें हैं।
आमला पुलिस थाने से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक रानीडोंगरी गांव की ये तीनों बालिकाएं गुरुवार को नदी पर कपड़े धोने गई थीं। उसी दौरान मोनू (11) पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन सोनू (15) ने पानी में छलांग लगा दी। बाद में तीसरी बालिका राशि (नौ) भी पानी में कूद गई।
परिणामस्वरूप एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों बालिकाएं डूब गईं। देर शाम तीनों के शव बरामद कर लिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications