पाकिस्तान आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए निर्वाचित
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यह फैसला वियना में चल रही आईएईए की साधारण सभा में लिया गया। इसके साथ ही पाकिस्तान अब आईएईए बोर्ड में अपना 17वां दो वर्षीय कार्यकाल आरंभ करेगा।
बयान में कहा गया कि आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में पाकिस्तान का चयन आईएईए के लक्ष्य और उद्देश्यों के प्रति उसकी निष्ठा को दर्शाता है।
बयान के मुताबिक अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान आईएईए के साथ मिलकर परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण विकास के लिए काम करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications