आगरा के निकट यमुना में हजारों मछलियां मरीं

आगरा, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। ताज महल के ठीक पीछे यमुना नदी में पिछले तीन दिन से हजारों मरी हुईं मछलियां तैर रही हैं। स्थानीय नागरिक इन मरी हुई मछलियों को इकट्ठा कर खा रहे हैं। शुक्रवार को मिली खबरों के अनुसार इन्हें खाने के बाद कुछ लोगों के बीमार पड़ने की भी खबर है।

सैकड़ों उत्सुक लोग इस नजारें को देखने के लिए यमुना किनारे इकट्ठा हो रहे हैं। आगरा के बाहरी हिस्से में यमुना किनारे स्थित गांव, नागला देवजीत के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया, "इस बारे में किसी को भी नहीं पता कि ये मछलियां कहां से आईं हैं और क्यों मर गईं हैं, लेकिन स्थानीय नागरिकों के लिए ऐसा अच्छा समय कभी नहीं रहा है।"

सरकारी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि नदी में मरी हुई मछलियां तैर रही हैं। लेकिन उन्होंने उस खबर पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है, जिनमें इन मछलियों को खाने के बाद लोगों के बीमार होने की बात कही गई है।

पर्यावरणविद् रवि सिंह ने कहा, "ये मछलियां आक्सीजन की कमी के कारण मर सकती हैं। यमुना का कीचड़युक्त पानी औद्योगिक कचरे के कारण बुरी तरह प्रदूषित हो गया है। इस कारण हो सकता है कि दम घुटने से मछलियां मरी हों। हमने पानी के बगैर मछलियों को मरते देखा है। लेकिन यहां कीचड़युक्त पानी के कारण मछलियां मर रही हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+