दिल्ली में सरस मेला शनिवार से
इस मेले में देश के 22 राज्यों और विभिन्न भागों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 195 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। यह मेला ग्रामीण विकास मंत्रालय और जनकार्य एवं ग्राम शिल्प विज्ञान के उन्नयन की परिषद द्वारा आयोजित किया गया है। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री अगाथा संगमा इस मेले का उद्घाटन करेंगी।
इस मेले का उद्देश्य एसजीएसवाई लाभार्थियों, ग्रामीण दस्तकारों, शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और उन्हें बेचने की सुविधा प्रदान करना है। यह उन्हें अतिरिक्त आमदनी और लोगों के साथ सम्पर्क स्थापित करने के अलावा अपनी कला को प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करता है। यह खरीदारों और विक्रेताओं के बीच संपर्क विकसित करने और खरीदारों के साथ सीधे सौदा करने का भी अवसर प्रदान करता है।
सरस मेले के आकर्षण की वस्तुओं में मध्य प्रदेश की धातुओं से बनी वस्तुएं, उड़ीसा की सम्बलपुर साड़ियां, तमिलनाडु की लकड़ी पर किए गए काम की वस्तुएं, त्रिपुरा से बांस की बनी हुई वस्तुएं, बिहार की मधुबनी पेंटिग, छत्तीसगढ़ से टेराकोटा, जम्मू-कश्मीर से शाल और गलीचे और पश्चिम बंगाल से कांथा सिलाई के काम की वस्तुएं शामिल हैं। खाने पीने की वस्तुओं के स्टालों की भी व्यवस्था की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications