कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 75 हुई
ये दोनों मौते बेंगलुरू के राजीव गांधी इंस्टीटयूट ऑफ चेस्ट डिसीजिस(आरजीआईसीडी) में हुईं। 28 वर्षीया पुष्पा की मौत यहां 12 सितम्बर को हुई जबकि 55 वर्षीय रेणुका ने 13 तारीख को दम तोड़ा।
अधिकारी ने बताया कि उन दोनों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि 17 सितम्बर को हुई। राज्य में इस बीमारी से हुई 75 मौतों में से 55 अकेले बेंगलुरू में हुईं।
इस बीच राज्य में गुरुवार को इस बीमारी से संक्रमित लोगों के 22 नए मामले सामने आए। इनमें से 19 मामले बेंगलुरू के हैं। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 829 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications