स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणाली को प्रोत्साहन देगी सरकार : आजाद
स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणाली को स्वास्थ्य प्रणाली का दिमाग बताते हुए आजाद ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और अनुसंधान के लिए उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्घ है।
शुक्रवार को यहां भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के (आईसीएमआर) पुरस्कार प्रदान करने के बाद आजाद ने आईसीएमआर के प्रयासों की सराहना की और देश में आम आदमी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए और अधिक कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने टीबी के निदान के लिए स्वदेशी टीका विकसित करने में परिषद के कार्यो का खासतौर पर जिक्र किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अनुसंधान सचिव डॉ़ वी़ एम़ कटोच ने कहा कि परिषद वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन देने के लिए कटिबद्घ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications