प्रधानमंत्री ने थरूर का बचाव किया
प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक इफ्तार पार्टी में पत्रकारों ने थरूर की टिप्पणी पर जब उनकी राय पूछी तो उन्होंने कहा, "यह तो एक मजाक था।"
प्रधानमंत्री का यह कहना थरूर के लिए निश्चित तौर पर राहत वाली बात होगी, क्योंकि शुक्रवार को ही कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस उनके खिलाफ उचित समय पर उचित कार्रवाई करेगी।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही थरूर पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
बहरहाल, प्रधानमंत्री की इफ्तार पार्टी में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
इंउो-एशियन नयूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications