शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
मुंबई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हालांकि कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद सेंसेक्स में कुछ तेजी आई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 16,650.05 पर खुला। सुबह 10.16 बजे यह बढ़त के रुख के साथ 16,724.48 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स गुरुवार को 16,711.11 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के साथ 4963.95 पर खुला और इसी समय यह मामूली सुधार के साथ 4964.65 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 4965.55 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications