थरूर के समर्थन में आए कांग्रेस सांसद सुधाकरन
केरल के कन्नूर से सांसद के. सुधाकरन थरूर के समर्थन में उतर आए हैं। सुधाकरन ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है, "थरूर ने ट्विटर पर जो बात कही उसे लेकर दो दिनों से जो हो-हल्ला हो रहा है वह दुखद है। दरअसल हम अति संवेदनशील हो रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमें हास्य को नहीं खो देना चाहिए। ट्विटिंग मस्ती का साधन है। इसलिए ट्विटिंग करते रहिए। ट्विटर पर की गई टिप्पणियों को इतनी गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए। उन्हें वहीं छोड़ दिया जाना चाहिए।"
उधर, थरूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस उनके खिलाफ उचित समय पर उचित कार्रवाई करेगी।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा थरूर का इस्तीफा मांगने के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, "थरूर ने जो बयान दिया है वह किसी को भी ऐसी मांग करने के लिए मजबूर कर सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications