देश के सभी थानों को एक नेटवर्क से जोड़ा जाएगा : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने उद्यमियों के एक सम्मेलन में कहा कि अपराध और अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने वाले प्रणाली विकसित करने के लिए सरकार एक वेब आधारित आपराधिक रिकार्ड का डेटाबेस तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा, "लगभग 16000 पुलिस थानों को एक आम मंच से जोड़ा जाएगा जहां अपराधों व अपराधियों के बारे में जानकारी एक दूसरे से ली जा सकेगी। सभी राज्य केंद्र सरकार के साथ इस परियोजना के संदर्भ में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।"
उन्होंने कहा, "दो वर्षो में इस परियोजना पर 2000 करोड़ रुपये लागत आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications