दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 98 नए मामले, पीड़ितों में ज्यादातर बच्चे
राजधानी में अब तक एच1एन1 वायरस की चपेट में आकर छह लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने बताया, "अब तक 1687 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 99 प्रतिशत लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है।"
वालिया ने बताया कि कुल मामलों में 777 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा, "सरकार एच1एन1 विषाणु से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में हर तरह की सुविधा मुहैया करा रही है।"
देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 220 हो चुकी है। अब तक लगभग 7000 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications