पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी, बीएसएफ के दो जवान घायल
जम्मू, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को शुरू गोलीबारी शुक्रवार को भी जारी है। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों के घायल होने की खबर है।
सैन्य सूत्रों ने कहा है कि गोलीबारी की शुरुआत गुरुवार शाम को हुई थी। गोलीबारी निकोवाल सीमा चौकी की ओर लक्ष्य कर की जा रही है।
भारतीय अधिकारी अभी इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं हो पाए हैं कि यह गोलीबारी पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की जा रही है या उस सेना की ओर से जो मुस्लिम आतंकियों को प्रशिक्षित कर अन्य देशों को भेजती है।
एक सैन्य अधिकारी ने आईएएनएस से नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा है कि यदि यह गोलीबारी पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से की जा रही है तो इसे भारत-पाकिस्तान सीमा का उल्लंघन माना जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications