एच1एन1 टीके की 10 प्रतिशत आपूर्ति अन्य देशों को करेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को कहा है कि उनका देश स्वाइन फ्लू के वैश्विक विस्तार से निपटने के लिए विकसित किए गए एच1एन1 टीके के 10 प्रतिशत हिस्से की आपूर्ति अन्य देशों को करेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ह्वाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि अमेरिका द्वारा विकसित टीके विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के जरिए अन्य देशों को उपलब्ध कराए जाएंगे। ह्वाइट हाउस की ओर से आगे कहा गया है कि रोगों को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता और अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य को दुनिया के लोगों के स्वास्थ्य से अलग नहीं किया जा सकता।
यह टीका आवर्ती आधार पर आस्ट्रेलिया, ब्राजील, फ्रांस, इटली, न्यूजीलैंड, नार्वे, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन के साथ सहयोग में उपलब्ध कराया जाएगा।
डब्ल्यूएचओ के ताजा आंकड़े के अनुसार इस वर्ष स्वाइन फ्लू के कारण दुनिया भर में 277,607 से अधिक लोग पीड़ित हुए हैं। इनमें से कम से कम 3,205 लोगों की मौत हो चुकी है।
ज्ञात हो कि अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंगलवार को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए तैयार किए गए एक टीके को अपनी मंजूरी दे दी है और संस्था ने उम्मीद जाहिर की है कि यह टीका एक महीने के भीतर उपलब्ध हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications