धौंस और आतंक है भाजपा का चरित्र: दिग्विजय
भोपाल प्रवास के दौरान सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं द्वारा पांच सितम्बर को शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज और डिंडौरी में जनजाति वर्ग पर हुई गोलीबारी के संदर्भ में कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार डंडे और गोली का सहारा ले रही है, क्योंकि यही इस दल का चरित्र है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने को कर्मचारियों का हितैषी बताती रही है और मुझ पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाती रही है , परंतु मेरे 10 साल के शासनकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ है जैसा व्यवहार अभी शिक्षकों और महाविद्यालयों के प्रोफेसरों के साथ हो रहा है।
डिंडौरी में जनजाति वर्ग पर हुई गोलीबारी को उन्होंने भाजपा प्रायोजित करार देते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications