कांग्रेस ने मायावती की टिप्पणी की निंदा की
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में शुक्रवार को कहा, "कांग्रेस पार्टी मायावती के उस बयान की निंदा करती है जिसमें उन्होंने खुले तौर पर नागरिक युद्ध की चेतावनी दी थी।"
उन्होंने कहा, "ऐसे बयान संविधान का मजाक उड़ाने वाले हैं और सर्वोच्च न्यायालय को चुनौती देने वाले। इससे यह संदेश जाता है कि मुख्यमंत्री को देश की कानून-व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।"
तिवारी ने कहा कि मायावती ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है जो अदालत की अवमानना है। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि सर्वोच्च न्यायालय इसका संज्ञान लेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications