शेयर बाजारों में तेजी, सेंसक्स 30 अंक चढ़ा (राउंडअप)
एशियाई शेयर बाजारों से नकारात्मक संकेत के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले और सटोरियों की मुनाफा वसूली के कारण सूचकांक और नीचे गया। दोपहर में कारोबार में तेजी के साथ सूचकांक ने वापसी करते हुए बढ़त का रुख दिखाया जो बाजार बंद होने तक बरकरार रहा।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 30.19 अंकों (0.18 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,741.30 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 10.50 अंकों (0.21 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,976.05 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 27.61 अंकों (0.45 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,171.23 पर और स्मालकैप सूचकांक 56.14 अंकों (0.77 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,373.64 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान 1,443 शेयरों में तेजी दर्ज की गई जबकि 1,334 शेयर नुकसान में रहे और 81 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।
देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर में 5.23 फीसदी की तेजी रही। लाभ कमाने वाली अन्य बड़ी कंपनियां रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (4.47 फीसदी) जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.82 फीसदी), भारती एयरटेल (2.18 फीसदी) और एसीसी लिमिटेड (2.04 फीसदी) रहीं।
जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई उनमें आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस कम्युनिकेशन और स्टरलाइट शामिल रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications