निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की
अधिसूचना के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया आज से आरंभ होकर 25 सितम्बर तक चलेगी और नामांकन पत्रों की जांच 26 सितम्बर को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 सितम्बर है और मतदान 13 अक्टूबर को होगा। मतगणना का काम 22 अक्टूबर को होगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने समय पूर्व चुनाव कराने के लिए विधानसभा भंग करने की राज्यपाल से सिफारिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications