नाल्को को रिफाइनरी के लिए खनन पट्टा मिला
कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही पट्टों से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अब आंध्र प्रदेश सरकार ने कंपनी को गुदेम और काटमराजू कोंडा बॉक्साइट ब्लाक में खनन के लिए पट्टों को मंजूरी दी है।
अनुमान है कि इस क्षेत्र में आठ करोड़ 50 लाख टन बॉक्साइट का भंडार है। एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत अल्युमीनियम उत्पादक कंपनी नाल्को की, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में 6000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गुदेम और कोंडा के बॉक्साइट भंडारों के आधार पर एक ग्रीनफील्ड रिफाइनरी लगाने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications