लता मंगेशकर सम्मान रवि को और किशोर सम्मान बावरा को
संस्कृति मंत्री ने बताया कि संबंधित सम्मानों के लिए गठित समितियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। इन चारों सम्मानों में दो-दो लाख रूपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यह राशि आयकर से मुक्त होगी।
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान के लिए चुने गए संगीतकार रवि ने बीसवीं सदी के छठवें दशक में कई फिल्मों में संगीत दिया था। उनकी पहली फिल्म 'एक साल' थी। उन्होंने दिल्ली का ठग, चौदहवीं का चांद, घूंघट, तराना, नजराना, चाुना टाउन, आज और कल, गुमराह और काजल सहित कई फिल्मों में संगीत दिया है।
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के लिए चयनित गीतकार गुलशन बावरा ने उपकार फिल्म के प्रमुख गीत 'मेरे देश की धरती' लिखकर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने जंजीर, दूल्हा दुल्हन, जाने-अनजाने, कसमें वादे, सत्ते पे सत्ता, अगर तुम न होते आदि फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications