लद्दाख में वायुसेना की हवाई पट्टी का उपयोग शुरू
इस हवाई पट्टी को 'नायोमा एडवांस लैंडिंग ग्राउंड' नाम दिया गया है। इससे पहले इसका उपयोग हेलीकॉप्टरों के उतरने के लिए किया जाता था। नायोमा चीन की सीमा से 23 किलोमीटर दूर है।
शुक्रवार को ग्रुप कैप्टन एस.सी. चातेकर ने सुबह 6.25 बजे समुद्र तल से 13,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस हवाई पट्टी पर सबसे पहले रोशनी की। यह इस हवाई पट्टी के चालू होने का संकेत था।
इस हवाई पट्टी पर सबसे पहले पहुंचने वालों में पश्चिमी कमांड के एयर चीफ मार्शल एन.ए.के. ब्राउन और भारतीय थल सेना के उत्तरी कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल पी.सी. भारद्वाज शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications