मारन ने श्रीलंका मामले पर प्रधानमंत्री से की मुलाकात
करूणानिधि के निर्देश पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की। मारन ने श्रीलंका के राहत शिविरों में रह रहे तमिल विस्थापितों के दुख दर्द से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद एक विज्ञप्ति जारी कर मारन ने कहा, "प्रधानमंत्री ने सरकार की ओर से विस्थापित तमिलों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications