पाक, चीन मिलकर उपग्रह बनाएंगे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन पाकसेट-1आर नामक इस उपग्रह के निर्माण के लिए पाकिस्तान को 20 करोड़ डॉलर मुहैया कराएगा।
इस उपग्रह का निर्माण संयुक्त रूप से पाकिस्तान स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियरिक कमीशन और चाइना ग्रेट वॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन द्वारा किया जाएगा।
इस समझौते पर पाकिस्तान की ओर से आर्थिक मामलों की डिवीजन के सचिव फर्राख कय्यूम और चीन के पाकिस्तान में राजदूत लुओ झाओहुइ ने हस्ताक्षर किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications