हाफिज सईद की गिरफ्तारी की मांग को अमेरिका का समर्थन
अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि यह बहुत जरूरी हो गया है कि सईद और उसके साथियों को 'भारत, अमेरिका और विश्व' के खिलाफ किए गए उनके अपराध की सजा दी जाए।
भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोर्थी जे. रोमर ने गृहमंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, "मेरी नजर में छह ऐसे संदिग्ध हैं, जिन्हें इस्लामाबाद में पकड़ा गया है। अमेरिका और भारत के दृष्टिकोण से उन्हें सजा दिया जाना बहुत जरूरी है।"
रोमर ने कहा कि सजा के माध्यम से सईद पर लगाम लगाकर इस क्षेत्र में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की कार्रवाई पर रोक लगाई जा सकती है।
रोमर ने कहा, "इन आरोपियों को उनकी करतूत की सजा दिया जाना जरूरी हो गया है। उन्होंने भारत, अमेरिका और पूरी दुनिया का नुकसान किया है और इसके लिए उनके खिलाफ अतिशीघ्र आवश्यक कदम उठाना आवश्यक है।"
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रोमर और चिदंबरम की मुलाकात सईद की गिरफ्तारी को लेकर पाकिस्तान पर डाले जा रहे अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर थी।
पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को सईद के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं लेकिन इसमें से एक भी मामला मुंबई हमले से जुड़ा हुआ नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications