पुलिस ने नक्सलियों के ठिकानों को घेरा, 10 शव बरामद
रायपुर से 450 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के घने जंगल में यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने आईएएनएस से कहा, "हमने नक्सलियों के एक से अधिक ठिकाने पर 100 से अधिक विद्रोहियों को घेर लिया है। बारूदी सुरंग से लैस नक्सलियों के ठिकानों और उनकी हथियार फैक्ट्री पर भारी गोलीबारी की जा रही है। हमें करीब दो दर्जन विद्रोहियों के मारे जाने का संदेह है। अभी तक 10 शवों को बरामद कर लिया गया है।"
उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि स्थानीय पुलिस के 500 जवान और कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के कमांडो और सशस्त्र नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
गौरतलब है कि गरीब किसानों और भूमिहीन मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष करने का दावा करने वाले नक्सली देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में लगातार अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं।
वर्ष 1960 के दशक में शुरू हुए नक्सल आंदोलन के बाद से नक्सली हिंसा में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इसे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications