म्यांमार में रिहा किए 600 कैदी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इंसीन जेल के अधिकारियों ने दोपहर 1.30 बजे प्रथम समूह में मुक्त किए गए 359 कैदियों की रिहाई के गवाहों के रूप में पत्रकारों को आमंत्रित किया था। 250 कैदियों का द्वितीय समूह शाम 5.30 बजे रिहा किया गया।
जेल विभाग के महानिदेशक जॉ विन का कहना है कि 7,114 कैदियों को आम माफी के बाद राष्ट्रव्यापी स्तर पर रिहा किया जा रहा है।
म्यांमार की जेलों में कोई राजनीतिक कैदी नहीं है, इस बात पर जोर देते हुए जॉ विन ने पत्रकारों से कहा, "7,114 कैदियों में से सुरक्षा की दृष्टि से गिरफ्तार किए गए 250 कैदियों को मुक्त किया जा रहा है।"
ह्युमन राइट्स वाच व अन्य मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक म्यांमार की जेलों में 2,100 राजनीतिक कैदी हैं। पश्चिम के लोकतांत्रिक देश बार-बार मांग कर रहे थे कि राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाए।
सबसे ख्यात राजनीतिक कैदी 64 वर्षीय विपक्षी नेता आंग सान सू ची हैं, जो पिछले 14 वर्षो से अपने घर में नजरबंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications