अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा पहला जापानी मालवाहक यान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने जानकारी दी कि एच द्वितीय स्थानांतरण यान में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाद्य पदार्थ, वस्त्र, शैम्पू और कुछ उपकरण पहुंचाए गए हैं।
कागोशिमा के दक्षिणी प्रांत में स्थित तानेग्शिमा अंतरिक्ष केंद्र से 11 सितम्बर को प्रक्षेपित इस यान को केवल एक ही उपयोग के लिए बनाया गया था। ज्यादातर एच-द्वितीय वापसी के दौरान पृथ्वी के वायुमण्डल में आने पर जल जाते हैं।
जापान की 2015 तक हर साल ऐसे ही मालवाहक यानों के प्रक्षेपण की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications