माकपा कोचीन शिपयार्ड में विनिवेश के खिलाफ
केरल से माकपा सांसद ए. संपथ ने कहा," मैने अपनी नाराजगी जहाजरानी मंत्री जी.के.वासन तक पहुंचा दी है। मैं यह मुद्दा संसद की जहाजरानी सलाहकार समिति में भी उठाऊंगा।
जहाजरानी सचिव ए.पी.वी.एन. शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया था कि मंत्रालय मोटे तौर पर कोचीन शिपयार्ड सहित सरकारी उपक्रमों में विनिवेश के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है।
आर्थिक मामलों के विभाग(डीईए) ने कोचीन शिपयार्ड में 10 फीसदी विनिवेश की सिफारिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications