पाक में जसवंत की किताब के नकली संस्करण के साथ तीन गिरफ्तार
समाचार पत्र डेली टाइम्स के मुताबिक संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने रक्षा आवास प्राधिकरण में दो दुकानों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों व्यक्ति जसवंत सिंह की किताब का नकली संस्करण बेच रहे थे।
गौरतलब है कि जसवंत की किताब का नकली संस्करण बेचे जाने के खिलाफ देशव्यापी छापामार अभियान चल रहा है। इस दौरान रावलपिंडी में एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सब पर जसवंत की किताब का नकली संस्करण छापने ओर बेचने का आरोप है। कराची, पेशावर और क्वे टा में भी इस सिलसिले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं।
एफआई के अधिकारियों के मुताबिक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) के क्षेत्रीय बिक्री अधिकारी तारिक हक की एक शिकायत के बाद यह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हक ने दावा किया कि पाकिस्तान में जसवंत की किताब छापने का अधिकार ओयूपी ने खरीदा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications