पाक गोलीबारी में बीएसएफ के 2 जवान घायल, रेंजर्स का इंकार (लीड-2)

कांस्टेबल बंदीप गोगोई और राजिंदर सिंह यहां अस्पताल में भर्ती हैं जबकि जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तनाव कम करने के लिए बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के अधिकारियों के बीच शुक्रवार सुबह 11.30 बजे बैठक हुई।

यह घटना जम्मू शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर निकोवाल सीमा चौकी पर हुई।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने पाकिस्तानी पक्ष को साफ तौर पर बता दिया है कि हम और ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगली बार इसका करारा जवाब दिया जाएगा।"

बीएसएफ और अज्ञात पाकिस्तानियों के बीच तीन बार गोलीबारी हुई। पहली बार गोलीबारी सीमा पार से की गई जिसमें गोगोई और राजिंदर बुरी तरह घायल हो गए।

गोगोई की पीठ पर गोली लगी जबकि एक गोली राजिंदर की दायीं आंख चीरते हुए निकल गई। गोगोई असम और राजिंदर राजस्थान के रहने वाले हैं।

भारतीय अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे यकीनन नहीं कह सकते कि गोलीबारी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने की थी या फिर घुसपैठ की फिराक में लगे आतंकवादियों ने।

एक अधिकारी ने बताया कि पांच आतंकवादियों ने सीमा पार करने का दुस्साहस भी किया।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि यदि गुरुवार की गोलीबारी आतंकवादियों ने भी की थी तो भी यह बिना सरकारी मिलीभगत के संभव नहीं था।

बीएसएफ के महानिरीक्षक ए. के. सुरोलिया ने कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी घुसपैठ के मंसूबे पूरे न होने से बौखला गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ऐसा हमला सरकारी मिलीभगत के बगैर नहीं हो सकता।"

दूसरी ओर पाकिस्तानी रंेजर्स ने भारतीय सीमा में गोलीबारी करने से इंकार करते हुए इस घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की है।

गोलीबारी से हैरान भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। रात भर की खामोशी के बाद शुक्रवार सुबह फिर से सीमा पार से गोलीबारी की गई, इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने सीमा पर लगी त्रि-स्तरीय कंटीली बाड़ का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक तार काटे जाने का कोई निशान नहीं मिला है जिससे घुसपैठ की कोशिश कामयाब होने की आशंका कम हो जाती है। घुसपैठ के निशान भी नहीं मिले हैं लेकिन हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

जम्मू और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया खबरें हैं कि कुछ आतंकवादी ईद-उल-फितर और नवरात्र के दौरान हमले के करने के लिए संभवत: घुसपैठ कर चुके हैं।

पुलिस ने शहर को जाने वाले सभी रास्तों पर तलाशी लेने के इंतजाम किए हैं। आसपास के गांववालों को सचेत रहने को कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+