वजन कम करना गुर्दे के लिए लाभदायक

एक तिहाई से अधिक अमेरिकी मोटे होते हैं या उनका वजन अधिक होता है। कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को वजन में कमी करके दूर किया जा सकता है। उदाहरण के लिए इससे मधुमेह, निम्न रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित व ह्रदय रोगों के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

क्लीवलैंड क्लीनिक के शंकर नवनीथन और उनके साथियों ने सही खुराक, व्यायाम और शल्यक्रिया के गुर्दे की कार्यप्रणाली पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए किए गए 13 अध्ययनों से आंकड़े इकट्ठे कर उनका विश्लेषण किया था। शंकर ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है।

विश्लेषण में स्पष्ट हुआ है कि सही खुराक और व्यायाम से वजन में जो कमी लाई जाती है उससे प्रोटीनयूरिया में कमी होती है (मूत्र में प्रोटीन का अधिक उत्सर्जन इस बात का संकेत है कि गुर्दा क्षतिग्रस्त है) और इससे गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त मोटे लोगों में गुर्दे की कार्यक्षमता में कमी को रोका जा सकता है।

अध्ययन में यह भी स्पष्ट हुआ है कि शल्यक्रिया से गुर्दे की निरसन प्रक्रिया को सामान्य किया जा सकता है। यह भी स्पष्ट हुआ है कि वजन में कमी कर गुर्दे की बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+