दिल्ली में कुछ ही घंटों के भीतर 4 लोगों की हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके में शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने प्रापर्टी डीलर दलबीर सिंह यादव के ऊपर हमला कर दिया।

यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना दक्षिणी दिल्ली के भोगल इलाके में घटी जब मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने एक अकाउंटेंट की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार हमलावर पीड़ित व्यक्ति के पास से बैग छीनने का प्रयास कर रहे थे।

पश्चिमी दिल्ली में गुरुवार की रात छह अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी कन्हैया लाल सचदेवा की हत्या कर दी। सचदेवा उस वक्त शालीमार बाग स्थित अपने घर लौट रहे थे।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त एन.एस.बुंदेला ने कहा, "जैसे ही कार चालक ने गाड़ी रोकी, हमलवारों ने व्यापारी के ऊपर गोली चला दी। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।"

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में गुरुवार को बकाये धन को लेकर भूपेंद्र जैन की पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी।

पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त अन्येश राय ने बताया, "उनके बीच झगड़ा हुआ था, उसके बाद हमलावरों ने भूपेंद्र की हत्या कर दी। हमलावरों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+