मणिपुर के राजभवन परिसर के अंदर से कार बम बरामद
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजभवन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर दो बजे राजभवन के अंदर एक ऐसी मारूति कार का पता लगाने में सफलता हासिल की, जो विस्फोटकों से लदी थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है। घटना के वक्त राज्यपाल राजभवन में ही थे।"
पुलिस ने इस बात की तहकीकात शुरू कर दी है कि आखिर विस्फोटकों से लदी एक कार उच्च सुरक्षा घेरे में आने वाले राजभवन परिसर में कैसे घुस गई।
कार में बरामद विस्फोटकों के बारे में फिलहाल कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारी ने कहा, "फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि विस्फोटकों को टाइमर से जोड़ा गया था या नहीं। विस्फोटकों की किस्म का भी पता नहीं चल सका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications