भारतीय पति के लिए महिला ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मियां साकिब निसार ने गुरुवार को लाहौर निवासी शाजिया जिया की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली। शाजिया ने याचिका में अपने भारतीय पति के लिए पकिस्तानी नागरिकता की मांग की है।
न्यायाधीश ने याचिका स्वीकार करने के बाद इसे सुनवाई के लिए बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया।
शाजिया ने याचिका में कहा है कि उसने एक भारतीय माजिद अली से शादी की है लेकिन स्थानीय प्रशासन मेरे पति को नागरिकता देने से इंकार कर रहा है।
शाजिया ने दावा किया कि उसके पति को नागरिकता देने से स्थानीय प्रशासन के इंकार का कोई कानूनी औचित्य नहीं है। उसने कहा कि ऐसा करना लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देना है और पाकिस्तान का संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications