सहपाठियों ने की छात्र की हत्या
धार्मिक समारोह से अपने घर लौट रहे सुनील भदौरिया की हत्या गुरुवार की रात 1 बजे की गई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और उसके मित्र योगेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के मुख्य दरवाजे से प्रवेश कर रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्तियों में से एक ने उसके ऊपर गोली चला दी।
सुनील आगरा के डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र था। पुलिस को हत्या के इस मामले में कुछ छात्रों के शामिल होने का संदेह है।
पुलिस उप महानिरीक्षक (आगरा) बृजभूषण ने आईएएनएस को बताया, "हमें कुछ नाम मिल गए हैं। संभवत: विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के दो गुटों में किसी विवादित मुद्दे को लेकर यह घटना हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications