पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 25 मरे (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आत्मघाती बम हमला प्रांत की राजधानी पेशावर से 60 किलोमीटर दक्षिण कोहट कस्बे के शिया बहुल इलाके उस्तारजी में हुआ।

पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट इतना जोरदार था कि तमाम दुकानें और छोटे होटल मलबे के ढेर में बदल गए। मलबे के ढेर में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

कोहट पुलिस के प्रवक्ता फजल नईम ने आत्मघाती हमले में 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि 60 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी अली हसन ने कहा, "हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी कार को बाजार के बीचो-बीच रोक कर विस्फोट करा दिया।"

उन्होंने कहा, "विस्फोट में आठ वाहन नष्ट हो गए और बचाव कर्मी स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय सरकारी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 8 शवों और 40 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

चिकित्सा अधिकारी उमर खान ने कहा, " कम से कम चार घायलों की हालत गंभीर है।" करीब 20 घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया है।

आत्मघाती हमले में मारे गए ज्यादातर लोग शिया समुदाय के हैं। बम हमले के बाद आक्रोशित भीड़ ने घटनास्थल के नजदीक सड़क जाम कर दी और पुलिस पर पत्थरबाजी की।

सुन्नी चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-जांगवी अलामी के प्रवक्ता ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।

खुद को उस्मान हैदर बताने वाले प्रवक्ता ने कोहट में पत्रकारों को फोन पर बताया कि अपने नेता मौलाना अमीन की हत्या का बदला लेने के लिए आत्मघाती हमला किया गया है।

कोहट पाकिस्तान के अशांत कबीलाई इलाके से जुड़ा हुआ है जहां सेना तालिबान के खिलाफ अभियान चला रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+