गोवा में डेंगू से बच्चे की मौत
पणजी, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा के लोकप्रिय पर्यटक स्थल कलांगुते में डेंगू की वजह से गुरूवार को छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) के एक अधिकारी दीपक कबाबी ने बताया कि डेंगू की वजह से इस वर्ष मौत का यह पहला मामला है।
कबाबी ने आईएएनएस को बताया,"बच्चे को पेट में तेज दर्द ,उल्टी और बुखार के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे इलाज के लिए गोवा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां गुरूवार को उसकी मौत हो गई।"
राज्य में अभी तक डेंगू के 50 मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर निगरानी रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय डेंगू को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह से तत्पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications