पत्नी को डुबोकर मारने के दोषी की सजा बढ़ी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्वींसलैंड राज्य सरकार के अटॉर्नी जनरल कैमिरान डिक ने 32 वर्षीय गेब वाटसन को उसकी 26 वर्षीय पत्नी टीना वाटसन की 2003 में ग्रेट बैरियर रीफ में मौत के लिए मिली मामूली सजा का विरोध करते हुए अदालत में अपील की थी।
साथी तैराक द्वारा लिए गए एक वीडियो से स्पष्ट हुआ है कि जब वाटसन की पत्नी समुद्र तल में डूब गई थीं उस समय वह तैरते हुए आगे निकल गया था। दोनों के विवाह को अभी 11 दिन ही हुए थे।
जून की अदालती सुनवाई में वाटसन पर आरोप लगाया गया था कि जिस समय वाटसन की पत्नी मौत के एकदम करीब थीं तब वाटसन ने उसे कसकर गले लगाया और उसे ऑक्सीजन पहुंचा रहे सिलेंडर का वाल्व भी बंद कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications