पाकिस्तान में बम विस्फोट, 12 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्मिोत्तर सीमांत प्रांत के कोहाट शहर में शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए।
डॉन न्यूज ने जानकारी दी है कि यह आत्मघाती हमला कोहाट के मुख्य मार्ग पर हुआ। यह हमला ईद-उल-फितर से पूर्व पड़ने वाले आखिरी शुक्रवार को किया गया ।
रफील हुसैन नाम के एक स्थानीय नागरिक ने कहा, "हम 10 शव घटनास्थल से हटा चुके हैं। वे सभी इतनी बुरी हालत में हैं कि उन्हें पहचाना नहीं जा सकता।"
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से जियो न्यूज ने जानकारी दी है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन से हांगू रोड के एक होटल के समीप धमाका कर दिया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि होटल और आसपास की दुकाने ध्वस्त हो गईं। यह विस्फोट एक बस अड्डे के समीप किया गया।
विस्फोट के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पथराव किया जिससे यातायात बाधित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications