सत्यम के निदेशक मंडल को 'डाटाक्वेस्ट' सम्मान
साइबर मीडिया समूह द्वारा प्रौद्योगिकी पर केंद्रित अग्रणी पत्रिका 'डाटाक्वे स्ट' द्वारा किरण कार्तिक के नेतृत्व वाले निदेशक मंडल को यह पुरस्कार दिया गया है। अब तक यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति को दिया जाता था।
'साइबर मीडिया ' के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार रात ताज पैलेस होटल में हुए पुरस्कार समारोह में कहा,"सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग वर्ष 2008-09 को पीछे छोड़ कर खुश है।" पुरस्कार समारोह में साफ्टवेयर और उससे जुड़े क्षेत्र के उद्योगों के दिग्गज भी मौजूद थे।
समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी को 'लाइफटाइम एचीवमेंट' सम्मान से नवाजा गया। 'ऑनमोबाइल' के अरविंद राव को 'पाथब्रेकर ऑफ द ईयर' पुरस्कार दिया गया। समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में 16 पुरस्कार दिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications