छत्तीसगढ़ में पिता ने नवजात बेटी को नदी में फेंका
दुर्ग के पुलिस अधीक्षक दीपांशु काबरा ने पत्रकारों को बताया, "परमजीत देशमुख नाम के 27 वर्ष के व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसने एक सप्ताह पहले जन्मी अपनी बच्ची को छह सितंबर को शिवनाथ नदी में फेंक दिया था। परमजीत को लड़के की चाह थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"
काबरा ने बताया कि बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पता चला कि बच्ची को नदी में फेंकने से पहले परमजीत ने उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक परमजीत एक ट्रक ड्राइवर है। उसकी पहले से ही दो बेटियां थीं। तीसरी बेटी के जन्म के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था।
इस परेशानी से उबरने के लिए उसने अपनी एक महिला रिश्तेदार की मदद से बच्ची को 6 सितंबर को ही नदी में फेंक दिया था। इस अपराध में उसका साथ देने वाली महिला रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications